Blog

रायपुर में बिजली के खंभों पर उलझे तार बन रहे हैं खतरा: शॉर्ट सर्किट और आग की घटनाएं बढ़ीं

रायपुर (छत्तीसगढ़) / अशोक सिंह चौहान : राजधानी रायपुर की सड़कों पर लगे बिजली के खंभे अब शहरवासियों के लिए एक खतरे का संकेत बनते जा रहे हैं। जगह-जगह बिजली के खंभों पर उलझे हुए और अव्यवस्थित तारों का जाल न सिर्फ शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहा है, बल्कि शॉर्ट सर्किट और आगजनी की घटनाओं का भी बड़ा कारण बन चुका है। ऐसी ही एक घटना 23 जून सोमवार की है जिसमे तेलीबंधा के तारु सिंह चौक के पास स्थित एक खंबे में शॉट सर्किट की वजह से चिंगारी लगी जिससे बिजले के तार पे लगा प्लास्टिक गल के खंभे के ही नीचे लगे हुए फ्लेक्स पे गिरा जिससे आग और ज़्यादा भड़कने लग गई, जिसे बाद में विद्युत विभाग द्वारा काबू में कर लिया गया.

तेलीबंधा के पास स्थित शहीद भाई तारु सिंह चौक पे बिजली के खंबे में लगी आग

बिजली व्यवस्था में लापरवाही

रायपुर के कई इलाकों जैसे टाटीबंध, पंडरी, सत्ती बाजार, पुरानी बस्ती आदि में देखा गया है कि खंभों पर पुराने, कटे-फटे, और खुले तार लटकते नजर आते हैं। इन तारों में से कुछ बिजली प्रवाहित भी होते हैं, जिससे लोगों को करंट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब गीले तारों के कारण शॉर्ट सर्किट की घटनाएं आम हो जाती हैं।

शहर में बढ़ रही आग की घटनाएं

पिछले कुछ महीनों में रायपुर में बिजली के खंभों से लगी आग की कई घटनाएं सामने आई हैं ,स्थानीय लोगों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन साथ ही मांग की है कि यह कार्रवाई केवल आंशिक और तात्कालिक न होकर स्थायी समाधान की ओर बढ़े। लोगों का कहना है कि बिजली की व्यवस्थाएं स्मार्ट सिटी के अनुरूप होनी चाहिए।

रायपुर शहर के फूल चौक के बीच स्थित एक बिजली खम्बा

प्रशासन की उदासीनता

बिजली वितरण कंपनियां और नगर निगम दोनों ही इस गंभीर समस्या से अवगत हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। केवल हादसे के बाद तात्कालिक कार्रवाई कर दी जाती है, लेकिन अव्यवस्थित तारों का जाल फिर से वैसा का वैसा ही लटकता रहता है।

नागरिकों की मांग

स्थानीय निवासी और सामाजिक संगठनों की मांग है कि:

पुराने और फटे तारों को तुरंत हटाया जाए भूमिगत केबलिंग की प्रक्रिया को तेज किया जाए बिजली खंभों का नियमित निरीक्षण हो जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को भी सतर्क किया जाए

निष्कर्ष:

रायपुर जैसे स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर शहर में बिजली के खंभों पर उलझे तारों का यह जाल एक गहरी विडंबना है। यह सिर्फ एक सौंदर्य का मुद्दा नहीं, बल्कि जन-जीवन की सुरक्षा का सवाल है। जब तक प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाएगा, तब तक यह समस्या लोगों की जान और माल के लिए खतरा बनी रहेगी।

Back to top button